शहर सहित जिले में रात में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। शाम के समय से ही सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम होने लगती
धार शहर सहित जिले में रात में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। शाम के समय से ही सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम होने लगती है। दिन में धूप निकलने के बाद भी हवा से ठंडक बरकरार है। धार में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा।
इसमें शुक्रवार की तुलना में .9 डिग्री की आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इधर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री था जो कि शनिवार को 4.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26 डिग्री पर पहुंच गया। इससे दिन में कुछ समय के लिए गर्मी का एहसास होता रहा।
इधर सुबह और शाम के समय ग्रामीण अंचल से दूध लेकर शहर पहुंचने वाले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के चलते लोगों को सर्दी-खांसी और जुकाम की शिकायत भी हो रही है। जिलेभर में ठंड के चलते आलू, लहसुन, चना, बैंगन सहित फलदार पेड़ों की देखभाल की सलाह कृषि विभाग ने दी है। मौसम व कृषि वैज्ञानिक डॉ. केएस किराड़ के अनुसार उत्तरी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी का असर क्षेत्र में देखा जा रहा है।